क्राइम18न्यूज़

न्यूज़ डेस्क 

 उत्तर प्रदेश विवादों में घिरी रहने वाली यूपी पुलिस आजकल बदली-बदली नजर आ रही है। दरअसल बाराबंकी पुलिस ने प्यार करने वाले प्रेमी जोड़े की थाने के अंदर बड़ी धूमधाम से शादी करवाई है। वहीं अब पूरे इलाके में पुलिस के इस काम की तारीफ हो रही है।
जानकारी के मुताबिक मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में रहने वाले विनय कुमार और नेहा वर्मा एक दूसरे को सालों से प्यार करते थे। दोनों के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। जिसके चलते दोनों भाग गए। दोनों के घरवालों ने बच्चों के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की पूरी छानबीन के बाद पाया कि लड़का-लड़की आपस में शादी करना चाहते हैं। पुलिस ने दोनों के बालिग होने के सारे दस्तावेज भी देखें। जिसके बाद दोनों की थाना परिसर में ही शादी करवा दी गई।

एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि लड़का और लड़की 2 दिनों से घर से गायब थे। दोनों के परिवार वाले रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे थे। पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों बालिग हैं। इसके बाद दोनों के परिवार वालों को समझाया गया और उनकी रजामंदी के बाद थाना परिसर में ही इनकी शादी करा दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours