ब्यूरो चीफ दिनेश सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के बांदा चित्रकूट जिले से

 प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत चनहट के मजरा पुरवा निवासी सुन्दर केवट ने जिलाधिकारी चित्रकूट को दिये शिकायत मे बताया कि हमारे पुरवा मे करीब तीस घर की आबादी है जो सभी विगत कई वर्ष से रह रहे है पिछले पंचवर्षीय मे तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा मेरे दरवाजे हैंडपम्प लगवाया था कुछ समय पश्चात नल से पानी निकलना बन्द हो गया तो रिबोर दूसरी जगह करा दिया व तब सुन्दर ने स्वयं के पैसे खर्चकर हैंडपम्प लगवाया व मन्दिर का निर्माण कराया कल ग्राम प्रधान प्रेमसिंह अपने आधा दर्जन साथियो के साथ टैक्टर से आया व दरवाजे मे लगा हैंडपम्प को टैक्टर से फसा कर तोड दिया व मन्दिर के चबूतरे को खोद डाला जब विरोध किया तो छोटे छोटे बच्चे तक को लात घूसो से बुरी तरह मारापीटा जब पीडित गनीवा चौकी शिकायत करने गया तो चौकी पुलिस द्वारा भगा दिया गया जब चौकी से वापस आ रहा था तभी पुऩ मारपीट की पीडित जिलाधिकारी महोदय से न्याय की गुहार लगाई

*रिपोर्ट -ब्यूरो चीफ दिनेश सिंह कुशवाहा जिला संवाददाता (बांदा-चित्रकूट) उत्तर प्रदेश*
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours