रिपोर्टर प्रदीप राज
मार्च के महीने में हुई जम के बारिश टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में
लखनऊ, रेन डांस पार्टी में छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला ।गर्मी की शुरुआत और हवा के झोंकों के साथ पानी की बौछारों के साथ कॉलेज के विद्यार्थी जमकर थिरके। डीजे की तान पर झूमें छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे का मन को मोह लिया। सभी ग्रुप के बच्चे ने बढ़ चढ़ के भाग लिया और अपनी हो चुकी परीक्षाओं को अलविदा कहते हुये गर्मी के मौसम का नाच गानो से स्वागत किया गर्मियों के स्वागत का सारा इंतजाम टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में शानिवार को देखने को मिला जिसमे कॉलेज द्वारा प्ले ग्राउंड में रेन डांस पार्टी का आयोजन पानी के फौवारे और डीजे के धुनों का पुख्ता इंतजाम किया गया था। जिन पर छात्र छात्रओं ने अपने हुनर को दिखाया, किसी ने नृत्य से तो किसी ने ब्रेक डांस करके सभी का धियान अपनी तरफ पूरी तरह से आकर्षित किया विद्यार्थियों की मस्ती और अपना पन देखकर मौजूद कॉलेज के चैयरमेन अर.के अग्रवाल, प्रेसिडेंट विधि अग्रवाल, डीन डॉ० महेंद्र श्रीवास्तव, व सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने बच्चो के उत्साह को देख कर उनकी सराहना की और उनके मनोबल को बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य और आने वाले गर्मियों के मौसम के लिए बहुत-बहुत बधाइयां भी दी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours