कन्नौज जिले के इंदरगढ़ इलाके में एक किसान सम्मेलन  में भाग लेने आये



समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में सपा कार्यकर्ता के बीच जमकर धक्का मुक्की हुयी इस दौरान कुछ कार्यकर्ता एक दूसरे पर गिर भी गए। कार्यकर्ताओ की धक्का मुक्की से प्रदेश अध्यक्ष नाराज भी हुए। मंच से नेताओ की डांट पर कार्यकर्ता शांत हुए। किसान जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि भाजपा की दोनों सरकारे किसान के साथ छल कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा के नेता गरीबो के यहाँ खाना खाने व जाने का नाटक करते है। वो अपने साथ थाली व खाना खुद ले जाते है और कहते है गरीब के यहाँ खाना खाया।  उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन की रिपोर्ट देश में लागु नहीं की महागठबंधन की सरकार बनती है तो उनकी सरकार स्वामी नाथन की रिपोर्ट को लागू करेगी।  उन्होंने गेंहूं खरीद पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा की किसानो के गेंहूं को 1400 रूपए में खरीद कर सरकारी क्रय केन्द्रो पर 1700 रूपए में कर्मचारियों की मिली भगत से बेंचा गया। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours