चित्रकूट-कांग्रेस ब्लाक स्तरीय सम्मेलन पोल खोलो अभियान मऊ ब्लाक के ब्लाक परिसर में सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुवनेश्वर शुक्ला तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने की।
भुवनेश्वर शुक्ल ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों से आम आदमी निराश हुआ है।नौजवान अपने आपको ढगा सा महसूस कर रहे हैं।पूरे देश के लोग कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।कांग्रेस को आम आदमी की जरूरतों में खड़ा होने की जरूरत है।इस सरकार ने बहुत निराश किया है।  जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने सरकार को कोसते हुए कहा कि हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा नीत केंद्र सरकार चार सालों में 8 लाख का आंकड़ा बमुश्किल छू पाई है।नोटबंदी,जीएसटी आदि जनविरोधी नीतियों से आम आदमी को परेशान किया गया है।कांग्रेस अभियान चलाकर प्रत्येक स्तर पर सरकार के कारनामों को उजागर करेगी।
कार्यक्रम प्रभारी महिला कांग्रेस अध्यक्ष अकबरी बेगम ने कहा कि  सबसे बड़ा धोखा केंद्र की सरकार ने महिलाओं के साथ किया है।इस सरकार में महिलाओं में असुरक्षा बढ़ी है।विधवा पेंशन,बृद्धा पेंशन आदि सुविधाओं में अंधेरगर्दी है।
कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने किया तधा कार्यक्रम को सम्बोधित भी किया।
कार्यक्रम में ओबीसी सेल चेयरमैन हरिहर सहाय विश्वकर्मा,दिनेश द्विवेदी,हीरालाल मिश्र,हरिश्चंद्र प्रजापति,पिन्टू केशरवानी,माताबदल वर्मा,नंदलाल वर्मा,रामनिहोर वर्मा,हैदर अली,छोटेलाल जाटव,पवन शुक्ला आदि सहित कई लोग उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट -दिनेश सिंह कुशवाहा जिला संवाददाता बांदा चित्रकूट उत्तर प्रदेश हेड*
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours