ट्रैक्टर पलटने के बाद सरिया के बोझ तले दबा चालक युनुस खान।

बांदा- फतेहपुर नेशनल हाइवे पर शनिवार शाम बाँदा से ट्रैक्टर ट्राली पर सरिया लादकर चालक तिन्दवारी की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब ट्रैक्टर देहात कोतवाली के बरगहनी गांव के निकट पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। ट्राली पर लदा माल चालक के उपर आ गिरा।जिसमे ट्रैक्टर का चालक सरिया और ट्रैक्टर के बीच दब गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और देहात कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उसकी मौत हो गई पुलिस को चालक की जेब से आई प्रूफ नाम यूनुस (45) पुत्र जलील खान निवासी भरुआ सुमेरपुर हमीरपुर बताया जा रहा है। परिवारी जनों को सूचना देकर पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है।




रिपोर्टर :- ब्रजेश अवस्थी संजय की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours