ममेरे भाई की शादी में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौत
बाइक में लगी आग :


          चिल्ला थाना क्षेत्र के बम्बिया गांव निवासी संजय यादव( 19 ) पुत्र छोटेलाल यादव अपने ममेरे  भाई करन यादव निवासी माटा थाना तिन्दवारी की शादी में शामिल होने तिंदवारी थाना के भुजौली गांव गया था , रविवार तड़के बाइक से वह वापस घर लौट रहा था कि इण्डेन गैस गोदाम के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उछल कर दूर खंती में जा गिरा और घटना स्थल पर मौत हो गयी, अज्ञात वाहन में बाइक फस कर घसीटने के कारण उसमे आग लग गई वह जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुँची यूपी 100 ने पीएचसी तिंदवारी ले गयी जहां फार्मासिस्ट असगर खान ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने  पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


         ब्रजेश अवस्थी संजय की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours