पीलीभीत। शहर के ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया गया। स्कूली बच्चों ने कलाइयों पर दोस्ती का सन्देश देती पट्टियों को बांधकर मित्रता दिवस की एक दुसरे को बधाइयां दी। स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को मित्रता दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय मित्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मित्रता दिवस की शुरुआत १९३५ में अमेरिका से हुई थी। अगस्त के पहले रविवार को अमेरिकी सरकार ने एक व्यक्ति को मार दिया था और जिसकी याद और गम में एक दोस्त ने आत्महत्या कर ली थी। उसी दिन से सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप डे) के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से इस दिन को हम दोस्तों के लिए मनाते आ रहे हैं।

मित्रता क्या है , मित्र कैसे होने चाहिए तथा मित्र का चुनाव कैसे करना चाहिए आदि विषयों पर प्रबंधिका पूजा छाबड़ा ने स्कूली बच्चों को  विस्तार से जानकारी प्रदान की।

मित्रता दिवस पर सभी स्कूली बच्चों ने अपने- अपने मित्रों को उपहार भी भेंट किये।

स्कूली बच्चों ने इस दौरान अपने शिक्षक - शिक्षिकाओं को भी फ्रेंडशिप डे की शुभकामनायें दी। इस दौरान स्कूल का माहौल बेहद खुशनुमा नजर आया। स्कूल के प्रिंसिपल मतलूब अहमद ने बच्चों को बताया कि राष्ट्रीय मित्रता दिवस जीवन जीने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण प्रेरणादायक दिन है। हमेशा सभी से मित्र की तरह व्यवहार करना और अपने मित्रों के लिए सदैव उसके सुख - दुःख में साथ देने के लिए तैयार रहना चाहिए। वही सच्चा मित्र होता है
पवन सक्सेना
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours