नगर मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन
पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कॉलेज में शान्ति दिवस मनाकर लोगों को प्रेम , सौहार्द व शांति का सन्देश दिया गया। शान्ति के प्रतीक गुब्बारों को उड़ाकर नगर मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्कूली बच्चों ने मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट सहित कॉलेज अथॉरिटीज का कार्ड व बुके देकर स्वागत किया। कालेज में अध्यनरत कक्षा तीन व चार की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत के लिए मंगल गान प्रस्तुत किया।
शहर स्थित स्प्रिंगडेल कालेज में आज बहुत ही शांतिप्रिय ढंग से शान्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका हुमा उरूज ने बच्चों को बताया कि सन १९४५ में दिल दहला देने बाली घटना को याद कर शान्ति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों की जनरल नॉलेज को बढ़ाने व घटना से सम्बंधित जानकारी देते हुए कहा कि ६ अगस्त १९४५ को जापान के हिरोशिमा शहर पर सुबह सवा आठ बजे परमाणु बम फेंका गया और दूसरा परमाणु बम ९ अगस्त १९४५ को नागासाकी पर गिराया गया। हिरोशिमा पर गिराये गये बम का नाम लिटिल ब्याज था , जिसका वजन ४००० किलो और लम्बाई ९० फिट थी। नागासाकी पर गिराए गए बम का नाम फैटमैन था। इसका वजन करीब ४५०० किलो और लंबाई ११.५ फिट थी। शिक्षिका हुमा उरूज ने कार्यक्रम को सम्वोधित करते हुए कहा कि भविष्य में कभी भी इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो , इसका दायित्व हम सभी पर है। इस घटना से सबक लेकर और आपस में शांति व सौहार्द के साथ सभी को मिल-जुलकर रहने का सन्देश देने के लिए शान्ति दिवस मनाया जाता है।
प्रधानाचार्या प्रिया आनन्द ने बच्चों को बताया कि बच्चे कच्ची मिटटी के सामान होते हैं। उन्हें जो सिखाया जाता है उनके कोमल हृदय पर वही छाप पड़ती है। बच्चे ही कल का भविष्य हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना का मुख्य पहलु यह दर्शाता है कि एक दुसरे के लिए दिलों में पल रही नफरतें विध्वंस का कारण बन जाती हैं।
शान्ति दिवस कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में जो कार्य हम शान्ति से कर सकते हैं , वह हिंसा , नफरत या गुस्सा दिखाकर नहीं किया जा सकता। नगर मजिस्ट्रेट ने उदाहरण के लिए महात्मा गॉधी को पेश करते हुए कहा कि बापू ने देश के लिए केवल अहिंसा , प्रेम का सहारा लिया। नगर मजिस्ट्रेट ने सभी बच्चों को अपने सभी सम्बन्धियों व मिलने - जुलने बालों से प्यार से पेश आना चाहिए और अच्छा व्यवहार करना चाहिए। सभी बच्चों ने प्रेमपूर्वक मिलजुल कर रहने की शपथ ली। कॉलेज अथॉरिटीज व सभी उपस्थित जनवृंद को कार्यक्रम में उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद दिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours