चंदौली :गांवों में चलाया जा रहा डायरिया सतर्कता अभियान
खबर चंदौली जनपद के चकिया से है जहां बरसात के मौसम में डायरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के प्रभारी डा0 सुजीत कुमार के निर्देशन में डायरिया सतर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत क्षेत्र के गांव-गांव में गठित टीम द्वारा दवाओं का वितरण करते हुए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है ।

इस सम्बन्ध में प्रभारी डा0 सुजीत कुमार ने बताया कि बारिश के मौसम में डायरिया का खतरा बढ़ जाता है। जिसको देखते हुए जून माह से ही गांव-गांव डायरिया सतर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत दो टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक डाक्टर, पर्यवेक्षक, फार्मासिस्ट, एएनएम के साथ जिस गांव में अभियान चलाया जायेगा उस गांव की आशा मौजूद रहेगी।

साथ ही यह भी बताया कि टीम द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए साफ-सफाई रखने के साथ बारिश के पानी को आसपास नही रूकने की सलाह दी और लोगों में दवाओं का वितरण व कुओं में दवा छिड़काव किया जा रहा है। और साथ ही ओआरएस 4500 गोलियों का वितरण करने के साथ ही ब्लिचिंग पाउडर के पांच बोरियों का छिड़काव किया जा चुका है।

वहीं शनिवार को सदापुर गांव में डायरिया से पीड़ित मरीजो की सूचना पर टीम गांव में  पहुँची जो सामान्य स्थिति रही , मरीजो को साफ सफाई , खान पान विशेष ध्यान रखने के साथ साथ पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी साथ समय से हास्पिटल में जाकर इलाज कराने की भी सलाह दी और मरीजो के साथ साथ कई लोगों को दवा वितरण किया गया ।टीम में

डॉ० अरूण प्रकाश द्विवेदी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक चंद्रशेखर रमन, वार्ड ब्वाय  रामबली व अनिता मिश्रा आदि स्वास्थ्य कर्मी रहे मौजूद ।
रिपोर्ट - विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours