आज दिनांक 30.09.2018 को जनपद कन्नौज में 03 सेवानिवृत्ति पुलिसकर्मियों को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री केशवचन्द्र गोस्वामी द्वारा पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ससम्मान शाल ओढ़ाकर विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सराहनीय सेवाओं को याद करते हुए मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनको आगामी जीवन हेतु  शुभकामनाएं दी गई।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा  उनके अच्छे कार्य का उदाहरण देते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी उन से प्रेरणा लेने की सलाह दी गई।
1. उपनिरीक्षक श्री रतन सिंह पुत्र स्व0 मलखान सिंह रेडियो शाखा जनपद कन्नौज।
2. उपनिरीक्षक ना0पु0 श्री  कालीचरन पुत्र स्व0 श्री डालचंद प्रभारी चौकी मैन बाजार कस्बा व थाना छिबरामऊ
3. मु0आ0प्रो0 ना0पु0 श्री सुरेश चंद्र पुत्र श्री सियाराम कोतवाली छिबरामऊ
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours