फतेहपुर चौरासी, उन्नाव।
*उन्नाव ब्यूरो चीफ मोहित मिश्रा*
तीन दिन पहले अचानक धू धू कर जले सफीपुर विद्युत केंद्र के बाद फतेहपुर चौरासी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से पैदा हुए शंकट से उबारनें से उपभोक्ताओं को फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के लोगों को फतेहपुर चौरासी विद्युत केंद्र के चलने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है ।वैसे तो विभागीय अधिकारियों नें इस केंद्र को जून माह से चालू कर देने के दावे किए थे। केंद्र सरकार के गांव गांव घर घर बिजली पहुंचाने के दावे की हवा निकालते हुए विभागीय अधिकारियों नें अब इस केन्द्र का संचालन नहीं शुरू किया है ।जबकि जानकार लोगों का दावा है कि केंद्र पूर्ण रुप से बनकर तैयार है।विभागीय अधिकारी उसके उद्घाटन के लिए किसी वी आई पी पर्सन की तलाश में हैं।
बताते चलें कि फतेहपुर चौरासी में बिजली विभाग ने 33/11 किलो वाट के विद्युत उपकेंद्र की स्थापना करानें की स्वीकृति पिछले वर्ष नवंबर दिसंबर माह में की थी ।तब विभागीय अधिकारियों ने इसकी स्थापना शुरु करा कर शीघ्र काम पूरा करने के दावे करते हुए कहा था कि इस केंद्र का संचालन आने वाले जून माह के अंतिम सप्ताह में चालू कर देनें के दावे किए थे ।तेजी के साथ काम शुरु हुआ और फतेहपुर चौरासी और दोस्तपुर शिवली गावँ के बीच यह बनकर तैयार भी हो गया है। उपकेन्द्र से संबंधित ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरण लगाए जा चुके हैं। अब केंद्र के संचालन की ही औपचारिकता शेष रह गई है। इधर 27 सितंबर की शाम अचानक बिजली उपकेन्द्र केंद्र सफीपुर में आग लग गई और दमकल अधिकारियों ने जब तक उस पर काबू पाया तब तक सफीपुर और हफीजाबाद फीडर से संचालित हो रहे नगरों और गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तब से अब तक इन फीडरों से संबंधित बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति विद्युत अधिकारी बहाल नहीं कर सके हैं।किन्तु कुछ गांव नगरों की आवश्यक आवश्यकता पूरी करने के लिए संचालित अन्य आपूर्ति कटौती कर लगभग 2 घंटो की आपूर्ति शनिवार को की गई ।लगातार केंद्र प्रदेश की सरकारें दावा कर रही है कि गांव गांव और घर-घर विद्युत आपूर्ति पहुंचाने के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उसके ठीक विपरीत फतेहपुर चौरासी गंगा कटरी क्षेत्र के दर्जनों गांव अभी भी बिजली तारों को देखने के लिए ब्याकुल है वही जिन जिन गांवों के लोगों को सफीपुर उपकेन्द्र से बिजली आपूर्ति मिल रही थी उनकी आपूर्ति पूर्ण रुप से ठप्प हो जाने से इस केन्द्र के राजनीतिक लोगों और नगरीय तथा ग्रामीण लोगों में फतेहपुर चौरासी उसके अतिशीघ्र चालू होने का इंतजार बेसब्री से साथ किया जा रहा है ।उपभोक्ता उम्मीद जता रहे हैं कि उत्पन्न सफीपुर उपकेन्द्र जलनें के बाद संकट में आए बिभाग को इस विद्युत केंद्र को जल्दी शुरु करा देना चाहिए। क्षेत्र के विवेक कुमार पांडे ,धनपति लोधी, सुरेंद्र विक्रम सिंह , रघुनाथ प्रसाद शास्त्री ,दिनेश शुक्ला, राजेश शुक्ला, आदि उपभोक्ता ने बिजली अभियंताओं से मांग है कि केंद्र को शीध्र चालू कर हफीजाबाद फीडर से संबंधित सभी उपभोक्ताओं की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाए। उधर कुछ विभागीय लोगों ने दबी जुबान से बताया कि इस केंद्र संचालन में अब केवल उद्घाटन की औपचारिकता पूरी करना शेष है जिसके लिए विभागीय अधिकारी किसी सरकारी नुमाइन्दे के कार्यक्रम की तलाश में लगे हैं।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours