फतेहपुर चौरासी उन्नाव रिपोर्ट मोहित मिश्रा
खेल स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जरूरी है, स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वच्छता का भी विकास होता है, खेल से हमेशा एकता का संदेश जाता है, आज यहाँ का माहौल देखकर निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि सरकारी स्कूल के बच्चे भी अब किसी मामले में पीछे रहने वाले नहीं है।
उक्त बातें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी के शर्मा ने आज फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के बेसिक स्कूलों की क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर कही, उन्होंने कहा प्रतियोगिता निष्पक्ष एवं निर्ववादित हो इसके लिए सभी अपनी जिम्मेदारी का बाखूबी पालन करें। उन्होंने शिक्षकों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप सबके द्वारा किये गये कार्यों से प्रभावित जिला अधिकारी द्वारा भी बेसिक शिक्षा के स्तर की प्रशंसा की है। क्रीड़ा प्रतियोगिता में का शुभारंभ जसरा मारूफपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की बालिकाओं की सरस्वती बन्दना से हुई । कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं द्वारा ये वतन जाने जा राष्ट्रीय गीत का प्रदर्शन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मार्क फास्ट कर सलामी भी दी गयी। आज हुई क्रीड़ा प्रतियोगिता बारीथाना न्याय पंचायत ओवर आल प्रथम रही । उच्च प्राथमिक बालिका 200 मीटर दौड़ में नीलम प्रथम, १०० मीटर उच्च प्राथमिक हरदासपुर की सुधा प्रथम, ४०० मीटर बालिका में दोस्तपुर शिवली प्रथम, ६०० मीटर बालिका में नीलम दोस्तपुर शिवली की प्रथम रही। उच्च प्राथमिक के बालकों में रामजी दोस्तपुरशिवली प्रथम, २०० मीटर में रोहित उच्च प्राथमिक विद्यालय सैंता प्रथम, ४०० मीटर सौरभ उच्च प्राथमिक विद्यालय मँझेरिया , ६०० मीटर दौड़ मे भी सौरभ प्रथम रहा। उच्च प्राथमिक स्तर की कबड्डी में जसरा मारुफपुर विजयी घोषित हुआ। इसी तरह खो खो, उँची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक आदि की भी प्रतियोगिता हुई । विजयी प्रतिभागियों को खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र वर्मा ने पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के यशपाल सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के प्रकाश कनौजिया, प्राथमिक शिक्षक संघ से जैदीप शुक्ला, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बृजेश वर्मा, संकुल प्रभारी मोहम्मद हुसैन सिद्दीकी, असोक कुमार, नरेश द्विवेदी, ब्यायाम शिक्षक कयामूद्दीन आदि सहित क्षेत्र के तमाम विद्यालयों के शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours