शनिवार को थाना तिन्दवारी परिसर में नवरात्रि पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। पर्व को मिलजुलकर मनाने की बात कही।

    क्षेत्राधिकारी कुपदीप कुमार गुप्ता व अवधेश निगम ने क्षेत्रीय नागरिकों और ग्राम प्रधानों आदि से कहा कि त्यौहार हमेशा मिलजुलकर मानना चाहिए, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को मनाऐ, देवी गीतों को बजाने में डीजे का इस्तेमाल कर हुड़दंग न करें, सोशल साइट्स पर गलत संदेश न पोस्ट करें।  कोई भी ऐसा कार्य जिसमे तनाव की स्थिति पैदा हो न करें। देवी पंडालों व रामलीला स्थल के आस पास अराजकता या अराजकतत्वों को रोकने के लिए कमेटी व्यवस्था निर्धारित करे। व किसी भी घटना  या आशंका के मद्देनजर तत्काल यूपी 100 व पुलिस को सूचना दें। अन्ना मवेशियों को घूमने से रोके। संभ्रांत नागरिकों को यह संदेश पहुंचाए। इंस्पेक्टर अंगद प्रताप सिंह , एसएसआई संजय सिंह , इस दौरान  पूर्व प्रधान बेंदा विवेक कुमार सिंह, भाजपा जिलामीडिया प्रभारी आंनद स्वरूप द्विवेदी ,  नगर पंचायत प्रतिनिधि भूरेलाल फ़ौजी,  प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रजेश सिंह पटेल, आलोक सोनी, रामबाबू सोनी कृष्ण कुमार लाला विद्दुत विभाग ,सहित अनेक गणमान्य नागरिक व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

ब्रजेश अवस्थी संजय की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours