ब्रेकिंग न्यूज लिकेश खुँटे रिपोर्टर सारंगढ
*कोरबा* । 17 अक्टूब
शराब भट्टी कैश कलेक्शनकर्मी को पुलिस से हुज्जतबाजी करना महंगा पड़ गया। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार शराब भट्टी की है, जहां पुलिसिया पूछताछ के दौरान घटना घटी है। दो सगे भाइयों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
मुड़ापार शराब भट्टी के बाहर देर रात एक कार बाहर खड़ी हुई थी। मानिकपुर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान वाहन मालिक का पता लगाने, शराब भट्टी के अंदर कर्मियों से जब पूछताछ करना शुरू किया कि आखिर सड़क पर खड़ी कार किसकी है, तो कर्मियों ने जवाब दिया कि शराब भट्टी बंद होने के बाद कैश कलेक्शन के लिए प्लेसमेंट एजेंसी से 2 लोग आए हुए हैं, लेकिन पुलिस की पूछताछ प्लेसमेंट एजेंसी कर्मी दो सगे भाई बलगी निवासी सागर दास महंत और सरोवर दास महंत को नागवार गुजरी और उसने पुलिस को ही पूछ डाला – ‘हू आर यू’, आखिर आप पूछने वाले होते कौन हो। दोनों भाई की पुलिसकर्मियों से वाद-विवाद हो गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों भाई के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
मानिकपुर चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से शराब भट्टी जांच के लिए पहुंचे थे, जहां शराब भट्टी में कलेक्शन के लिए कंपनी के कर्मचारी कलेक्शन करते हैं। लापरवाही पूर्वक लाखों रुपए को लेकर बैंक में जमा करते हैं। पूछताछ करने पर ये सारी बातें सामने आई है।
शराब भट्टी कलेक्शन कर्मियों से इससे पहले भी लूट की घटना घट चुकी है। कुछ दिनों पहले ही पड़ोसी जिले में कलेक्शन कर्मी के साथ लूट की घटना घटी है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क रहना चाहिए और पुलिस मुस्तैद है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours