ब्रेकिंग न्यूज लिकेश खुँटे रिपोर्टर

जांजगिर चाँपा* 17 अक्टूबर
 शक्तिमान का किरदार निभा रहा एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में युवक का दायां हाथ के उंगलियां फैक्चर हो गया। ये मामला मानिकपुर बस्ती का है, जहां शिवम जांगड़े नामक युवक घायल हुआ है।

आप ने टीवी सीरियल में देखा होगा या फिर सुना होगा कि शक्तिमान कितना ताकतवर रहता है। ऐसी ही घटना मानिकपुर चौकी इलाके के मुड़ापार बस्ती में घटी है। जहा 18 वर्षीय शिवम जांगड़े अपने ही हाथ से दीवाल को तोड़ना चाहा लेकिन उसकी मंशा तो पूरी नही हुई। उसका दाया हाथ के उंगलियां जरूर फैक्चर हो गए। शिवम जांगड़े ने खुद कहा कि उसमे हल्की मात्रा में शराब पी लिया था।  उसे किसी बात पर गुसा आया और उसने ये कदम उठाया। कुछ समय के लिए शिवम को लगा कि उसने दीवार को छेद डाला होगा। जब उसे होश आया और उसे धीरे धीरे अहसास होने लगा कि उसके हाथों के उंगलियां टूट गए है। तब वो सीधे जिला अस्पताल पहुंचा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours