सोनभद्र ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार

 *सोनभद्र*  बीजपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत डोडहर निवासी कैलाश पुत्र गंगा बैगा नोटो की पेटी उतारते समय पेटी के नीचे आ जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 04.अक्टूबर को शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक रिहंद नगर बीजपुर श्री पंकज गुप्ता तथा ठीकेदार नीरज श्रीवास्तव के द्वारा नोटों की पेटी उतरवाने हेतु उक्त कैलाश बैगा को ले गए थे। पेटी उतारते समय पेटी उसी के ऊपर गिर गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी । आनन-फानन में उसे NTPC अस्पताल ले जाया गया, परन्तु डॉक्टरों ने बिना इलाज शुरू किये ही जाँच कर मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजन आज दिन भर बैंक के गेट के सामने धरने पर बैठ गए।

मृतक के परिजनों द्वारा उचित मुवावजा तथा मृतक के पत्नी को नौकरी दिलाये जाने की मांग पर अड़े रहे।परन्तु उक्त शाखा प्रबन्धक और ठीकेदार के द्वारा माँग न मानने पर आज शाम को शाखा प्रबन्धक और ठीकेदार के खिलाफ बीजपुर थाने में मृतक की पत्नी सन्देशवा देवी बैगा के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया। मृतक का परिवार बहुत ही गरीब है।उसके दो छोटे-छोटे बच्चे है। परिवार को जीवकोपार्जन की समस्या उत्पन्न हो गई। लोगो का कहना था कि अब उसके परिवार का भरण पोषण कौन करेगा?
श्री जय चन्द प्रसाद, जोन प्रभारी
अपना दल (एस) क्षेत्र जरहा, बभनी ने कहा कि परिवार को उचित मुआवजा व मृतक आश्रित को नौकरी दी जानी चाहिए।ताकि  परिवार को राहत मिल सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours