बीघापुर, उन्नाव प्रेम प्रसंग के चलते छात्र ने की खुद खुशी

रिपोर्ट उन्नाव ब्यूरो चीफ मोहित मिश्रा
                     
बारासगवर थाना क्षेत्र के सारूखेड़ा गाँव निवासी टेढ़ा के हुबलाल इंटर कॉलेज में अध्ययनरत दसवीं के 16 वर्षीय छात्र का शव उसके घर में बाहर बरामदे में रखे छप्पर में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झूलता पाया गया। मृतक की माँ कांति देवी ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करन पुत्र चंद्रिका निवासी सारूखेड़ा शुक्रवार की रात घर के बाहर बरामदे में रखे छप्पर में फाँसी पर झूलता मिला। परिजन जब सुबह उठे तो करन को लटका देख आनन फानन में उसे नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार करन ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्म हत्या कर ली। वह घर वालों से किसी लड़की से शादी करने की बात कहता रहता था, न करने की स्थिति में फाँसी लगाने की बात भी कहता था। परिजन उसे यह समझाते थे की तुम अभी नाबालिग हो ,पढ़ाई पूरी करो और बालिग़ होने पर शादी उसी से करा दी जायेगी जिससे तुम चाहते हो, लेकिन वह ज़िद पर अड़ा रहा की शादी अभी करनी है। नहीं करोगे तो फांसी लगा लूँगा। परिजनों के शादी से मना करने पर उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।मृतक दो भाई और दो बहनों में छोटा था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours