ब्रेकिंग न्यूज लिकेश खुँटे रिपोर्टर 5 अक्टूबर18

रायपुर: लोहे का सरिया व पाईप चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

। निर्माणाधीन भवनों से लोहे का सरिया व पाईप चोरी करने वाले तीन आरोपियों को उरला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।   जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तीन व्यक्ति चोरी के सरिया व पाईप को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे है। जिससे पुलिस के टीम ने मुखबिर के द्वारा बताए हुलिए के आधार पर सरोरा क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम संतराम बंजारे (40), विक्रम यादव उर्फ शेखर (40) व कार्तिक दास टांडिया (29) वर्ष है। तीनों आरोपी सरोरा के रहने वाले है। पूछताछ में आरोपियों ने दो चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर तालाब किनारे घास में रखे लोहे का सरिया और पाईप जब्त किया है। जब्त सरिया का वजन 9 क्विंटल है और 4 नग एमएस पाईप है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours