बीघापुर/ उन्नाव ब्यूरो चीफ मोहित मिश्रा*

बारासगवर थाना क्षेत्र के चन्दनपुर गाँव में  एक अधेड़ ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से सीने में गोली मार कर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राम कुमार शुक्ला उर्फ़ पुत्तन लाल पुत्र  सदा सुख शुक्ला उम्र 57 वर्ष निवासी चन्दन पुर थाना बारासगवर जो खाद ,डीजल और परचून का व्यवसाय करता था, शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे अपनी 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक से सीने में गोली दाग कर आत्म हत्या कर ली। आत्म हत्या किये जाने का कारण परिजन दुर्घटना के कारण होने वाले असहनीय दर्द को बता रहे हैं। बताया जाता है कि लगभग एक वर्ष पूर्व मृतक पुत्तन छत से गिर गए थे, तब से उनका इलाज चल रहा था, किंतु इलाज के बावजूद उनको असहनीय दर्द होता था, जिससे परेशान होकर पुत्तन ने खुद को गोली मार ली। मृतक अपने पीछे पत्नी उर्मिला एक पुत्र अशोक व 3 बेटियां प्रीती ,स्वीटी और बिटाना को रोता बिलखता छोड़ गया है।



 पुत्तन द्वारा 12 बोर की सिंगल बैरल लाइसेंसी बंदूक से खुद को सीने में गोली मार कर आत्म हत्या किये जाने को लोग संदिग्ध मान रहे हैं। लोगों का कहना है की बंदूक की लंबी नाल से कोई खुद के सीने में गोली कैसे मार सकता है? मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।क्यों कि मृतक खाद, डीजल और परचून का व्यवसाय भी करता था, इस व्यापार में उसका किसी से लेन देन भी होने की चर्चा है। किंतु ये तो अब सही जाँच के बाद ही पता चल सकेगा कि आख़िर सच्चाई क्या है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours