*रंगदारी मांगने वाले अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर अवैध सामग्री सहित थाना मानिकपुर/मारकुंडी टीम ने किया गिरफ्तार*
       
                                                                                                                                                                                                         कल दिनाँक 26.06.2018 को पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार झा के कुशल निर्देशन में श्री केशव प्रसाद दुबे प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर तथा श्री रामेन्द्र तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना मारकुण्डी की संयुक्त टीमों द्वारा रतनिया के जंगल मे चार अभियुक्त को  गिरफ्तार किया । जिनके पास से बंधक बनाया हुआ 01 व्यक्ति तथा उसकी मोटर साइकिल, 02 अदद तमंचा व कारतूस, 01 कुल्हाड़ी बरामद हुयी ।
        दिनाकं 26.06.2018 श्री केशव प्रसाद दुबे प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर तथा श्री रामेन्द्र तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना मारकुण्डी की संयुक्त टीमों द्वारा  बेधक जंगल के पास बाडा बाबा के समीप आईएस 262 बबुली कोल की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में काम्बिग की जा रही थी, कि मुखबिर द्वारा वही पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिरैया में सुन्दर तिवारी के घर में कुछ बदमाश एक व्यक्ति के साथ घर में बन्द कर मार पीट कर रहे है वह व्यक्ति काफी चिल्लारहा है कोई भी गम्भीर घटना हो सकती है । इस सूचना पर विश्वास करके जंगल में ही प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर ने प्रभारी निरीक्षक मारकुण्डीके साथ मनत्रणा की एवं उन्हे प्रथम पार्टी का प्रभारी बनाकर ग्राम चिरैया में रतनपुर / जंगल की तरफ से सुन्दर तिवारी के घर पहुंचने के लिए कहा तथा प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर अपनी पार्टी को लेकर  सुन्दर तिवारी  के घर पहुंचने की योजना बनायी । योजना के मुताबिक कार्यवाही की गयी जैसे ही प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर सामने से सुन्दर तिवारी के घर  पहुचे कि एकायक  सुन्दर तिवारी के घर में भगदड मच गयी तथा पीछे के दरवाजे को खोल कर सभी अपराधी जंगल की तरफ भागने लगे तथा अभियुक्त पुलिस बल को गाली देते हुए जान से मारने की नियत से प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर के ऊपर फायर किया किन्तु वह संयोग बस बच गये । जंगल की तऱफ से आ रहे प्रभारी निरीक्षक मारकुण्डी ने घेरा बनाया और घेरा बनाकर रतनिया के जंगल मे चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों से नाम बता पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम  1.लालमन कोल पुत्र लालता प्रसाद  निवासी ग्राम गिदुरहा 2. सत्यनारायण कोल उर्फ  तिवारी पुत्र शिवमोहन कोल निवासी ग्राम नागर 3. बद्दू कोल पुत्र चुक्ता कोल 4. सुन्दर तिवारी पुत्र चुनवाद निवासीगण ग्राम चिरैया थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट बताया । अभियुक्त लालमन कोल के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा दो अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त सत्यनारायण कोल के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा तीन अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस तथा अभियुक्त बद्दू कोल के कब्जे से एक अदद कुल्हाडी बरामद की गयी ।  अभियुक्तों  के पास से दादन सिह पुत्र रामकृपाल सिंह निवासी ग्राम गजगवां थाना कोटर जनपद सतना म0प्र0 बरामद हुआ, जिसने बताया कि इन चारों ने मुझे सुन्दर तिवारी के घर में छुपा रखा था जहां ये चारों मुझसे मारपीट करते थे एवं छोड़ने हेतु मुझसे 20000/- रुपये की मांग कर रहे थे । इन चारों ने दादन सिंह की मोटरसाईकिल न0 एमपी 19 सी 3024 जो जंगल में छुपा रखी थी उसे भी बरामद किया गया । इस घटना के सम्बन्ध में चारों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 78/18 धारा 307/342/386/323/504/506 भादवि0 व 12/14 डीएए0 एक्ट बनाम पंजीकृत किया गया । अभियुक्त सत्यनारायण कोल तथा अभियुक्त लालमन कोल के विरूद्ध थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 79 व 80/18 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किय़ा गया ।
*अभियुक्त लालमन कोल का अपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 55/83 धारा 60 आबकारी अधि0
2. मु0अ0सं0 81/83 धारा 395.397 भादवि
3. मु0अ0सं0 83/83 धारा 395 भादवि
4. मु0अ0सं0 91/83 धारा 395.397 भादवि
5. मु0अ0सं0 118/08 धारा 216ए भादवि
6. मु0अ0सं0 94/08 धारा 25 आयुध अधि0
7. मु0अ0सं0 94/12 धारा 27.29.39.50.51 भारतीय वन जीव संरक्षण अधि0
8. मु0अ0सं0 95/12 धारा 25 आयुध अधि0
9. मु0अ0सं0 78/18 धारा 307.386.342.323.504.506 भादवि व 12/14 डीएए एक्ट
10. मु0अ0सं0 80/18 धारा 25 आयुध अधि0
*अभियुक्त सत्यनारायण कोल का अपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 422/09 धारा 25 आयुध अधि0
2. मु0अ0सं0 22/12 धारा 216ए भादवि व 12/14 डीएए एक्ट
3. मु0अ0सं0 23/12 धारा 25 आय़ुध अधि0
4.मु0अ0सं044/12 धारा 110 जी सीआरपीसी
5. मु0असं0 267/16 धारा  216ए भादवि व 12/14 डीएए एक्ट
6. मु0असं0 03/18 धारा 3/25 आयुध अधि0
7. मु0अ0सं0 78/18 धारा 307.386.342.323.504.506 भादवि व  12/14 डीएए एक्ट
8. मु0अ0सं0 79/18 धारा 25 आयुध अधि0
*अभियुक्त बद्दू कोल का अपराधिक इतिहासः-*
1.मु0अ0सं0 78/18 धारा307.386.342.323.504.506 भादवि व  12/14 डीएए एक्ट
*अभियुक्त सुन्दर तिवारी का अपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 78/18 धारा 307.386.342.323.504.506 भादवि व  12/14 डीएए एक्ट
*बरामदगीः-*
1. 01 अदद मोटरसाईकिल न0 एमपी 19 सी 3024 पीडित दादन सिंह की
2. एक अदद तमंचा 315 बोर तथा दो अदद जिन्दा कारतूस
3. एक अदद तमंचा 315 बोर तथा तीन अदद जिन्दा कारतूस  एक अदद खोखा कारतूस
4. एक अदद कुल्हाडी
*बरामदगी करने वाली टीमः-*
*प्रथम पार्टीः-*
1. श्री रामेन्द्र तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना मारकुण्डी
2.उ0नि0 श्री संदीप कुमार थाना मारकुण्डी
3.आरक्षी उमाकांत यादव
4.आरक्षी जागेश्वर प्रसाद
5. आरक्षी राजकुमार वर्मा
6.आरक्षी गोविन्दा
7.आरक्षी बृजकिशोर
*द्वितीय पार्टीः-*
1.श्री केशव प्रसाद दुबे प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर
2..आऱक्षी नरसिंह राव
3.आरक्षी हरेन्द्र कुमार यादव
4.आरक्षी सोनू सोनकर
5.आरक्षी अरविन्द मौर्य

 *ब्यूरो दिनेश -सिंह कुशवाहा जिला संवाददाता बांदा चित्रकूट उत्तर प्रदेश हेड*
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours