पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे लड़के की ट्रैन से कटकर मौत
मनीष कुमार पुत्र ओमकार सिंह, उम्र 20 वर्ष, थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम जनौरा पोस्ट नवीगंज का निवासी था। मनीष बहादुरगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी रिलेक्सो में कार्य कर रहा था वह अपने गांव में 8 दिन पूर्व ही आया था । मनीष ने उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में फॉर्म डाला था। उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बनाये गए केंद्रों पर हो रही है। मनीष की पुलिस भर्ती परीक्षा का केंद्र कानपुर था । वह अपने गांव से कल पुलिस भर्ती परीक्षा देने को कानपुर के लिए निकला। गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसल जाने से वह ट्रैन के नीचे आ गया सिर कट जाने से उसकी म्रत्यु हो गयी । जैसे ही गांव में उसकी मृत्यु की खबर आयी गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। कल शाम को मनीष की डेडबॉडी गांव लायी गयी तथा आज सुबह 10 बजे क्रियाकर्म किया गया।
क्रियाकर्म के पश्चात आज परिबार जनों को पूर्व मंत्री सपा आलोक शाक्य, भोगांव विधानसभा अध्यक्ष रामशरण यादव, किशन यादव, अनिल कुमार, राजीव शाक्य आदि लोग सांत्वना देने पहुचे।
मनीष के पिता ओमकार सिंह पेशे से मजदूर है वह मजदूरी करके अपने घर का पालन पोषण करते है। मनीष के एक बड़ा भाई किशनपाल उम्र 35 साल, एक छोटा भाई उम्र 18 साल और एक बहिन रानी उम्र 38 साल जिसकी शादी सकीट जिला एटा में हो गयी थी।
मनीष की मृत्यु से परिवार जनों की हालत इतनी गमगीन थी कि उनसे हादसे के बारे में पुछने पर वह ज्यादा नही बता सके।
क्राइम 18 न्यूज़ ब्यूरो चीफ मैनपुरी रघुराज शाक्य

Post A Comment:
0 comments so far,add yours