उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने के बाद समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज वादी पार्टी की दोस्ती और गहरी होती जा रही है। पहले जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के घर जाकर मुलाकात की, वहीं दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में भी सौहार्द देखने को मिला।
खास बात यह है कि जीत के बाद अखिलेश यादव ने सहयोग देने के लिए मायावती की जमकर तारीफ की। साथ ही कहा कि सफल वही होता है, जो पुरानी बातों को भुला देता है। इसके बाद तो दोनों दलों में आपसी भाईचारा और बढ़ गया।
आज लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर भी दोनों दलों के सहयोग की एक तस्वीर देखने को मिली। सपा दफ्तर के बाहर ऐसा पोस्टर देखने को मिला, जिसमें अखिलेश और मायावती दोनों साथ-साथ नजर आ रहे हैं।
इस पोस्टर में लिखा है, जीत के लिए फूलपुर और गोरखपुर की जनता को धन्यवाद। समाजवादी पार्टी के नेता तारिक अहमद लारी ने इस पोस्टर को लगवाया है। साफ है कि सपा-बसपा की दोस्ती अब 2019 के लोकसभा चुनाव तक ले जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
इसके साथ ही अखिलेश यादव अब अपनी बुआ मायावती को बसपा के उम्मीदवार भीम राव आंबेडकर को राज्यसभा में पहुंचाकर जीत का तोफा देना चाहते हैं। इसके लिए जरूरी आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। सपा ने जया बच्चन को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया, वहीं बसपा उम्मीदवार का भी समर्थन करने का फैसला किया है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours