एस जी साह 'गोविंद' सिंगरौली (बैढ़न)

होली कि दोपहर धुरेड़ी के बाद नवानगर थाना क्षेत्र के माजन में एक युवक के ऊपर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए दो को अपने गिरफ्त में ले लिया है ।
बीते शुक्रवार कि दोपहर नशे में धुत संजय कुशवाहा नामक युवक अपने पिता लडने झगड़ने मोबाइल तोड़ने के बाद लापता रहा ।
जिसे सुनसान जगह पर बेहोश पाए जाने कि सूचना पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था ।
बताया जाता है कि होश में आने पर संजय ने इन आरोपियों का नाम लिया ,,,?
खबर है कि फरियादी एवं अंजनी कुशवाहा वगैरह के बीच जमीनी विवाद को लेकर पिछले साल भी मारपीट हुई थी तथा रंजीश चल रही थी, इसी बीच घटना हो गई ।

इस मामले में नवानगर के एक कुख्यात व्यक्ति कि भूमिका लोगों के दिल और जुबान  पर एक बार फिर छा गई है ।
आरोपी बनाए गए अनिल कुशवाहा के पिता एवं परिजनों ने इस बात का दावा किया है कि वह होली में रंग खेलने के बाद सीधे घर आ गया था तथा आराम करने के बाद शाम को अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गया था ।

अनिल के दोस्तों एवं रिश्तेदारों का नाम लेते हुए बताया है शाम को वह घर दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था घटना से उसका कोई लेना देना नहीं है ।
संभवत: पुलिस द्वारा लापरवाही की गई एवं तरीके से कथन बयान लिए बगैर ही प्रकरण दर्ज कर दिया गया है ।
फरियादी ने पुलिस कप्तान को लिखित शिकायत पत्र के जरिए अपना पक्ष रखा है सूत्र बताते हैं कि कथित तौर पर घायल संजय कुशवाहा का उसके पारिवारिक लोगों अंजनी वगैरह से ही जमीनी विवाद एवं पुरानी रंजिश चली आ रही थी।
 हो सकता है मारपीट हुई हो किंतु गांव में कोई नहीं जानता है। बावजूद अनिल को कैसे फंसा दिया गया किसके इशारे पर पुलिस काम कर रही है यह बात समझ से परे है ।
वही फरियादियों ने बताया कि होली के दिन संजय के मामा एनसीएल कर्मी कुछ पुलिसवालों एवं पुलिस पब्लिक के बीच मध्यस्थता करने के लिए कुख्यात लोगों के साथ ड्रिंक पार्टी मे था ।उसके बाद यह सब कार्रवाई हुई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours