कोठी थाने से तीन दिन पूर्व चोरी  की बाइक  बेचने के आरोप में आया आरोपी थाने से फरार हो गया था
                            रिपोर्टर मुन्ना सिंह 
हैदरगढ़  बाराबंकी  कोठी थाने से तीन दिन पूर्व चोरी  की बाइक  बेचने के आरोप में आया आरोपी थाने से फरार हो गया था जिस को पुलिस ने मारपीट व बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
            बताया जाता है कि लोनी कटरा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी सिटू उर्फ नन्हा पुत्र मेडीलाल को चोरी की बाइक बेचने के आरोप में क्षेत्र के एक गांव से मुखबिर की सूचना पर लाया गया था पुलिस कस्टडी में रखने के बाद बीते गुरुवार को देर रात पुलिस कस्टडी से भाग निकला था काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल सका जिसको रविवार कोठी पुलिस ने कोठी थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद के मोड़ से गिरफ्तार किया पूछताछ करने जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 50 ग्राम मार्फिन व एक चोरी की बाइक बरामद हुई है जिसको कोठी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
        सीओ हैदरगढ़ समर बहादुर ने बताया एक व्यक्ति को 50 ग्राम मार्फिन व एक चोरी की बाइक के साथ में कोठी पुलिस ने जेल भेजा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours