अनन्या पांडे ने पाया पहला पुरस्कार मुन्ना सिंह हैदरगढ़ बाराबंकी
क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्कूलों में शुमार किड्स गैलेक्सी स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया जहां पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति और गीत संगीत के माध्यम से उपस्थित जनमानस का मन मोह लिया।

वार्षिकोत्सव में जहां छोटे-छोटे बच्चों द्वारा अपनी उम्र के हिसाब से काफी अच्छा प्रदर्शन किया तो वहीं बच्चों की प्रतिभा के साथ-साथ शिक्षकों को भी सराहा गया। शिक्षा के मंदिर में बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को भी बड़ी भूमिका होती है जिसकी वजह से किसी बच्चे का तो क्या पूरे देश का भविष्य नई दिशा पाता है। वार्षिकोत्सव में जहां क्षेत्र के काफी अभिभावक और लोग जुटे थे तो शिक्षक परिवार की नर्सरी की छात्रा अनन्या पांडे पुत्री गोपीकृष्ण पांडे ने पहला पुरस्कार प्राप्त किया तो वहीं अच्छा प्रदर्शन करने वाले अन्य बच्चों को भी पुरुस्कार देकर नई ऊर्जा का संचार किया गया और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक दिनेश वर्मा, पूर्व विधान परिषद सदस्य राम पाल वर्मा , शिक्षक संघ के जिला संगठनमंत्री विवेक कुमार गुप्ता ,शिक्षक अनूप सिंह रामसजीवन वर्मा , प्रधान संघ संरक्षक खरसतीया प्रधान राम भीख त्रिवेदी, अनिल कुमार सिंह "दिप्पु" प्रधान ताला ,कृष्ण मोहन सिंह ,सोमदत्त वर्मा , राजू त्रिवेदी, आलोक कुमार सिंह, बबलू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours