अलीनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास सिवान में हाईटेंशन तार जा रहे पोल पर से 19 वर्षीय अनिल नाम के युवक का शव पोल से लटकता हुआ मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई ।


 ✍️खबर चंदौली जनपद अलीनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव से है जहां हाईटेंशन तार के पोल से लटकता हुआ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोल से उतार कर  शिनाख्त कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई ।
   अलीनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास सिवान में हाईटेंशन तार जा रहे पोल पर से 19 वर्षीय अनिल नाम के युवक का शव पोल से लटकता हुआ मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई ।
जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना मिली तो  परिवार में मातम का माहौल छा गया और परिजन दौड़-भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे तो लटकते हुए पुत्र का शव देखकर सभी स्तब्ध रह गए।
 वहीं मिटटी से पोल पर लिखा हुआ मिला कि दादा जी मुझे माफ करना। परिजनों से पूछे जाने पर आत्महत्या करने के कारणों को स्पष्ट नहीं कर सका ।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु जिला अस्पताल भेज दिया ।
इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हाईटेंशन के पोल से लटकते हुए 19 वर्षीय एक युवक का शव मिला जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु जिला अस्पताल भेज दिया ।आत्महत्या का अभी तक कोई कारण ज्ञात नहीं हो सका इसकी जांच की जा रही है।              



       रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours