*थाने पहुंचकर दो साल बाद आरोपी ने खुद कुबूला हत्या की वारदात,,,,? छुपाए नहीं छुपा पाप मामले को लेकर क्षेत्र में सनसनी....! चर्चाओं अटकलों का बाजार गर्म,






थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव में 2 साल पहले गायब हुए कबीरनाथ के रहस्यमय हत्या का मामला खुलने जा रहा है

बताया जाता है कि बीते कुछ दिनों से हत्या में शामिल रामायण  ने खुद ब खुद थाने पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को बता दी ।
ऐसा कहा जा रहा है कि एक निर्दोष की हत्या में शामिल रहे रामायण के रात कि नींद और दिन का चैन गायब हो गया था,,,? लिहाजा आएं बांयं सांयं पटांयं बकने लगा था ।
अंततः थाने जाकर अपना जुर्म कबूलते हुए कबीरदास के शव को दफनाने कि जगह बता दी।

 फिलहाल ऐसा कहा जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने मामले से साफ-साफ इंकार किया है तथा दो वर्षों से लोगों को बताती रही,,,? कि उसका पति कबीरनाथ  मुंबई एक कंपनी में काम करने गया है तथा बीच-बीच में आते रहता है देर रात आता हैं तथा अलसुबह चला जाता है और खर्चा खुराकी भी देता है।

 यह बात मनिहारी के रहने वालों को पच नहीं रही थी इसी बीच में रामायण ने मामले का खुलासा कर दिया ।
 बताया जाता है कि घटना में गुमशुदा कबीर नाथ कि पत्नी ने घटना की रात अपने प्रेमी रामायण को घर में सांप घुस आने की बात बता कर रामायण को बुलाया था एवं शल को दफनाने में मदद ली थी।
फिलहाल पुलिस प्रशासन गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से फाइल मात्र ढो रही थी ,,,,?

अब मामला वरिष्ठ अधिकारियों एवं कलेक्टर तक पहुंच चुका है इस मामले में एसडीएम के आदेश पर रामायण के बताए अनुसार उसी जगह की खुदाई कल शुरू होने वाली है,,,?

 फिलहाल इस मामले को लेकर गांव से बाजार तक तरह-तरह कि चर्चाएं हो रही हैं,

 *पुलिस का कहना है*

 फिलहाल यह मामला संज्ञान में आया है दो वर्ष पूर्व माह जून 2016 में कबीरनाथ लापता हुआ था जिसे गुमशुदगी दर्ज है,
 वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन पर इसकी पड़ताल की जा रही है

                           नागेन्द्र सिंह
                         टीआई बरगवां
*बोले कप्तान*

 प्रकरण कि जानकारी मिली है मामला मेरे संज्ञान में है घटना कि तस्दीक की जा रही है, कार्रवाई चल रही है, मामला साक्ष्य सबूत के रूप में आने पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

                             विनीत जैन
                        एसपी सिंगरोली
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours