चन्दौली :तहसील सभागार में किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, सम्पूर्ण समाधान दिवस में 119 प्रार्थना पत्रों में मात्र 4 को हो सका निस्तारण

चंदौली जनपद से है जहां जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सिचांई, भूमि, राजस्व, आवास सहित अन्य मामलों से संबंधित कुल 119 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें मौके पर मात्र 4 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संभव हो सका, अन्य प्रार्थना पत्रों को जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को सौपतें हुए एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने की बात कही ।
किसान यूनियन के सदस्यों द्वारा नगर से होकर गुजरी चन्द्रावती नाले सहित क्षेत्र के विभिन्न नहरों की साफ-सफाई हेतु जिलाधिकारी से अपील की गई , तथा बताया कि बारिश के दिनों में इन नहरों से किसानों को खेती का पानी मुहैया होता है, इसलिए इन नहरों की साफ-सफाई अति आवश्यक है। जिसपर डीएम ने किसान हितों को ध्यान में रखते हुए सिचांई विभाग के एक्सईएन को इस कार्य हेतु निर्देशित किया।
वहीं रामपुर कलां निवासी अंकित कुमार सिंह द्वारा पीडब्लूडी विभाग द्वारा शेरवां से सिकन्दरपुर तक चल रहे मरम्मत व चैड़ीकरण कार्य के दौरान प्रार्थी के खेत से मिट्टी निकालकर पटरी बनाये जाने की शिकायत की। जहां डीएम ने पीडब्लूडी विभाग के एक्सईन को स्थलीय निरीक्षण कर इसे दूर करने का निर्देश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आये प्रार्थना का निस्तारण संबंधित अधिकारी गुणवत्तापूर्ण तरीके से एक सप्ताह के भीतर करें साथ ही मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर आये शिकायतों को पूरी तरह से जांचने व परखने के बाद ही उसका निस्तारण किया जाये, जिससे कि निर्दोष लोगों का कुछ नुकसान ना होने पाएं।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में एक भयमुक्त वातावरण बनाये रखने के लिए लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे, साथ ही साथ थाने परिसर में आने वाले पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार करें, जिससे उनके अंदर पुलिस के प्रति विश्वास भाव पैदा हो सकें।
डीएम व एसपी ने तहसील परिसर में किया पौधारोपण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनने के पश्चात् डीएम व एसपी द्वारा चंदौली स्वीप आईकान व विश्वबंधु परशुराम सिंह के साथ तहसील परिसर में दर्जनों पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश कहा कि आने वाले भविष्य को संरक्षित करने के लिए हमें आज से ही सचेत होना होगा, और लगातार पेड़ लगाकर एक प्रदूषण मुक्त वातावरण तैयार करना होगा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ डा0 अभय श्रीवास्तव, उपनिदेशक कृषि विजय सिंह, डीएफओ प्रभागिय वनाधिकार, सीएमओ पीके मिश्रा, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र, एसडीएम दिप्तीदेव यादव, तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह, सीडीपीओ सुरेश गुप्ता, बीडीओ सरिता सिंह, चैकी इंजार्च विवेक त्रिपाठी, सुनील मिश्रा सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours