खबर चंदौली जनपद के सकलडीहा के बथावर से है





 जहां पुलिस अधीक्षक चन्दौली सन्तोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत आज  प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा को जरिये मुखबिर सूचना मिली की बथावर स्थित देशी शराब की दुकान शासन द्वारा निर्धारित समय से काफी पहले ही खुल जाती है और वहाँ पर मिलावटी अवैध शराब की बिक्री की जाती है और ऐसा आज भी हो रहा है इस सूचना पर प्र0नि0 सकलडीहा द्वारा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा को उक्त सूचना से अवगत कराते हुए तत्काल मय फोर्स के साथ उक्त देशी शराब की दुकान पर पहुचे तो पुलिस को देखकर कई लोग भाग गये तथा एक व्यक्ति कुछ पेटियों को उठाकर दुकान के अन्दर रखने लगा जिसे पुलिस बल द्वारा पकड़ कर पेटियों की जांच की गयी तो उसमें कुछ शीशियों पर ही रैपर लगे थे बाकी बिना किसी होलोग्राम व रैपर की ही थीं पकडे गये व्यक्ति कमलेश कुमार यादव पुत्र स्व0 उदय प्रताप यादव निवासी कुशुम्भी थाना धानापुर जनपद चन्दौली ने बताया कि दुकान के मालिक पंकज कुमार जायसवाल पुत्र भरत प्रसाद जायसवाल निवासी बबुरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली द्वारा जो कहां जाता है मैं वही करता हूँ उन्हीं के आदेश पर मैं दुकान को निर्धारित समय से पहले खोलता हूँ। जब बरामद बिना रैपर व होलोग्राम के शराब की शीशियों के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि मेरे मालिक और मैं मिलकर नुकीले पेचकस की सहायता से शीशियों के ढ़क्कन को खोलकर उसमें अवैध रूप से निर्मित शराब को भरकर बेचते हैं। प्र0नि0 सकलडीहा द्वारा बरामद कुल 13 पेटियों में 563 शीशी शराब की गुणवत्ता व अन्य जांच एंव जानकारी हेतु आबकारी निरीक्षक को अवगत कराते हुए बरामद शराब शुदा गिरफ्तार अभियुक्त को थाने पर लाये तथा इस सम्बन्ध में थाना सकलडीहा पर मु0अ0स0 152/18 धारा 60(क)/64(ख) आबकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1- श्री लक्ष्मण पर्वत (प्र0नि0 सकलडीहा)।
2- निरी0 सुबोध कुमार तोमर थाना सकलडीहा।
3- हे0का0 सुभाषचंद्र थाना सकलडीहा।
4- का0 रामाश्रय थाना सकलडीहा।
5- का0 शौरभ कुमार थाना सकलडीहा।रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours