उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के पहाड़ी ब्लाक में सरकारी अस्पताल के सामने तेज रफ्तार ट्रक नंबर यूपी 70 BT 1737 अनियंत्रित होकर=


पहले अल्टो के बगल में टक्कर मारी जिससे अल्टोे  बिजली के खंभे में जा टकराकर रुक गई वही अल्टो में चित्रकूट अमावस्या में जा रहे दर्शनार्थी बाल बाल बचे वही अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार के चलते सुभाष चंद्र पांडे पुत्र विशंभर पांडे के पशु बाड़े में बछड़े के ऊपर चढ़ते हुए पेड़ से टकराते हुए पेंड की डालीयों को तोड़ते हुए जाकर बेनी माधव पांडे के घर की दीवाल से टकराया टकराने के बाद दीवाल टूट गई वही गेट भी जर्जर हो गया उन्हीं के घर वाले ने बताया कि लाइट ना होने के कारण हम कुछ देर पहले यही पर बैठे थे लाइट आने के बाद अंदर चले गए जिससे हम लोग बाल-बाल बच गए हैं  नहीं तो हमारी जान भी जा सकती थी वही परिजनों ने बताया कि रात में अचानक तेज रफ्तार ड्राइवर ने बछड़े को मार डाला और दीवाल गेट को तोड़ डाला जिसकी सूचना  थाना पहाड़ी में  दी गई  मौके पर मिले ड्राइवर को  पहाड़ी पुलिस  ने  पकड़ लिया है उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से दिनेश सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours