उ.प्र. के चित्रकूट जिले के पहाड़ी विकास खण्ड के सभागार मे स्टडी सौर ऊर्जा लैम्प परियोजना का  शुभारंभ



 जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। सौर ऊर्जा लैम्प परियोजना के तहत सभी ब्लाक की समूह की महिलाओं को जागरूक किया गया है।
यह योजना भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय एवं आईआईटी मुंबई, ईईएसएल व उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 70 लाख सौर ऊर्जा लैंप परियोजना चलायी जा रही है इस योजना के अंतर्गत आजीविका के लिए समूह की महिला सदस्यों को प्रशिक्षित कर सोलर लाइट बनाना व वितरण करना सिखाया जाएगा।  सोलर लैम्प बनाकर एक से बारह तक के सभी विद्यार्थीयों को स्कूलों में वितरण किया जायेगा।
भारत सरकार के द्वारा जारी इस योजना का उद्देशय भारत के सभी गरीब प्रारम्भिक से माध्यमिक स्तर (1-12) तक छात्र छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए स्कूल में लैम्प वितरण 100 रू  में किया जायेगा  जब कि इस लैंप की वास्तविक मूल्य 700 रू है | इस  लैम्प को बनाने वाली समूह की महिला को 12 रू0 प्रति लैम्प एवं वितरण करने वाली महिलाओं को 17 रू0 प्रति लैम्प दिया जायेगा। जिससे महिलाएं 1 दिन में 300 रू0 तक लगभग आमदनी कर सकती है। इस योजना के अंतर्गत ब्लाक पहाड़ी 44000 बच्चों को स्टडी सौर ऊर्जा लैम्प वितरण होना है तथा इस ब्लाक मे 1 असैंबली एवं डिस्ट्रीब्यूशन केंद्र खोले जायेगे तथा इस योजना के अंतर्गत 43 महिलायों को रोजगार भी मिलेगा ।

  ये परियोजना उन क्षेत्रों में चलाई जा रही है जहां पर  बिजली का कनेक्शन नहीं है और कनेक्शन है तो  बिजली की कटौती होती है या फिर उनसे प्राप्त प्रकाश नहीं मिलता उसके कारण या फिर स्कूल जाने वाले बच्चे शाम को किरोसिन दीपक में पढ़ते हैं या तो उनके पढ़ने में असुविधा होती है । इसलिए सोलर लाइट परियोजना विशेष रूप में स्कूल के बच्चों के लिए तैयार की है । लाइट प्रशिक्षण के बाद यही के समुदाय ने बनाया है और जब भी अगर सोलर लाइट खराब होता है सभी से 1 वर्ष तक निशुल्क रिपेयर किया जाएगा। बिजली नहीं होने पर लोग प्रकाश के लिए किरोसिन दीपक का उपयोग कर हैं जिससे हमारे शरीर के अंगों जैसे आंखों फेफड़ों आदि पर दुष्प्रभाव पड़ता है।  साथ ही पर्यावरण को  भी नुकसान नही  पहुंचेगा परंतु  हम अपनी बिजली खुद उत्तपन्न कर सकते हैं ।

यह योजना उत्तर प्रदेश के 29 जनपद एवं 115 ब्लाकों में लागू हुई हैं  तथा  34  लाख स्टडी सौर ऊर्जा लैम्प  29 जनपद 115 ब्लाकों  के स्कूलों के बच्चों को  वितरण किया जाना हैं तथा इस योजना के अंतर्गत  समूह की 3000 महिलाओं को रोजगार भी मिलेयेगा यह योजना पॉच राज्यों मे लागू की गयी -उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, असम जहां पर 70 लाख बच्चो को स्टडी सौर ऊर्जा लैम्प वितरण किया जाना हैं जब कि 70 लाख मे 34 लाख स्टडी सौर ऊर्जा लैम्प उत्तर प्रदेश में वितरण होना है | उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से दिनेश सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours