फतेहपुर चौरासी  उन्नाव

*उन्नाव में कुछ गांव ऐसे है जहाँ बारिस में लोग निकलने के लिए तरसते*

रिपोर्ट मोहित मिश्रा उन्नाव

सरकारें दावा करती हैं डिजिटल इंडिया का और गड्ढा मुक्त सड़कों का लेकिन फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में अभी कुछ ऐसी सड़कें और गांव हैं जहां पर या सड़के है ही नहीं और जहां है भी वहां बरसात के मौसम में इतना पानी भर जाता है लोगों को निकलना मुश्किल हो जाता है
फतेहपुर चौरासी विकासखंड के ग्राम बूचागाड़ा मजरा तालिबपुर रहली का
कुछ ऐसा ही हाल है।
बताते चलें कि सरकारें डिजिटल इंडिया गड्ढा मुक्त  सड़कें और तरह-तरह की सुविधाएं देने की बात करती हैं लेकिन इस गांव में विद्यालय तो है लेकिन विद्यालय पहुंचने के लिए बरसात के मौसम में बच्चों को विशेष परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर कमर तक कहीं-कहीं पानी भर जाता है जिससे ग्रामीणों को निकलना मुश्किल होता ही है साथ में स्कूली बच्चे स्कूल जा पाने में असमर्थ हो जाते हैं जिससे कि उनकी शिक्षा पर काफी असर पड़ता है ग्रामीणों ने कई बार सांसद और विधायकों से इसको बनवाने की मांग की किंतु अभी तक इस गांव की पानी निकलने की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पाई है। जिससे इस गांव के लोगों को तो परेशान होना पड़ता ही है साथ में इस गांव से कम से कम एक दर्जन से ज्यादा गांव का आना जाना होता है । उन्हें आने जाने में विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों की मांग सरकार से है कि अति शीघ्र इस समस्या को दूर किया जाए नहीं तो हम लोग आने वाले चुनाव में मतदान ही नहीं करेंगे क्योंकि जब हम लोगों को सरकार बनने से कोई फायदा ही नहीं होता है। तो हम लोग जहां गड्ढों में पड़े हैं वहीं पड़े रहते हैं तो हमें मतदान करने से क्या फायदा होगा
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours