बाँदा जिला रिपोर्टर ब्रजेश अवस्थी संजय की रिपोर्ट

बाँदा के अतर्रा की खबर



नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा नाला सफ़ाई में हीलाहवाली आवारा पशुओं के जान पर बन आयी है, नाले की सफ़ाई करने के बाद नाले को पटियों से नही ढका जाता है , जितनी एक दिन में सफाई हो पाए उतनी ही पटियां खोलने व सफाई के बाद तत्काल नाले को ढकने के बजाय कई कई दिन नाला खुला रहता है जिससे आये दिन अन्ना मवेशी नाले पर गिर कर फस जाते हैं। शनिवार को एक आवारा गाय इसी नाले गिर गई , आनन फानन में मौजूद व्यापारियों ने गाय को बाहर निकाल उसकी जान बचाई । गुलाब सिंह , शानू , प्रतीक , मनोज तिवारी, सतीष, कौशल , विकास  जयकरण आदि ने नाले की विधिवत सफाई व सफ़ाई के बाद तत्काल नाले को ढकने की व्यवस्था की मांग की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours