चन्दौली :मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त प्रयास से किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन                                                  




चंदौली जनपद के मुगलसराय रेलवे स्टेशन से है जहां स्थानीय रेलवे स्टेशन के रिटायर रनिंग रुम में जीआरपी और आरपीएफ की मदद से आज रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के सौजन्य से किया गया। इस दौरान 31 लोगों ने रक्तदान किया।पत्रकार वार्ता में जीआरपी इंस्पेक्टर आर के सिंह ने कहा कि आज जीआरपी और आरपीएफ के प्रयास से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि इसमें सीएमओ साहब का भी सहयोग है स्वयं सीएमओ चन्दौली और उनकी पूरी टीम आई हुई है। उन्होंने कहा कि करीब तीस यूनिट ब्लड इकट्ठा करने का उद्देश्य जबकि अभी तक इक्कीस यूनिट ब्लड अभी तक इकट्ठा किया जा चुका है और भी ब्लड इकट्ठा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में जीआरपी और आरपीएफ इंस्पेक्टर ने रक्तदान किया उन्होंने कहा कि की इसमें जीआरपी और आरपीएफ सब इंस्पेक्टरों समेत आरक्षी गण ने भी रक्तदान किया और इसमें शामिल हुए।      



   रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours