चित्रकूट धाम मण्डल बाँदा के नए कमिश्नर शरद कुमार सिंह ने मंगलवार को लिया चार्ज


नए कमिश्नर शरद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ कि बैठक

बांदा ब्यूरो
शासन की योजनाओं को प्राथमिकता में रख उनका क्रियान्वयन कराया जाएगा। सबसे पहले सभी
विभागों की बैठक बुलाकर योजनाओंकी प्रोग्रेस रिपोर्ट व सामने आ रही ।समस्याओं की जानकारी की जाएगी।ये बात चित्रकूटधाम मंडल के नए
कमिश्नर शरद कुमार सिंह ने मयूर सभागार में चार्ज लेते समय मीडिया से कही।
मंगलवार को करीब 4 बजे मंडल के नए कमिश्नर बांदा पहुंचे। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने
कमिश्नर को सलामी दी, डीएम दिव्यप्रकाश गिरि ने मौजूद अफसरों से कमिश्नर का परिचय कराते हुए उनको कमिश्नर का चार्ज सौंपा।इस मौके पर
एडीएम गंगाराम गुप्ता,सिटी मजिस्ट्रेट रमेश तिवारी, एसडीएम सदर थमीम अंसारिया सीडीओ,अर्थ एवं संख्या अधिकारी एस. एन.त्रिपाठी व सूचना
अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर :- ब्रजेश अवस्थी संजय
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours