बाँदा जिला रिपोर्टर ब्रजेश अवस्थी संजय की रिपोर्ट
लंबे अरसे से वाहनों की बैटरियां चोरी कर उन्हें बाजार में बेचने को व्यवसाय बना चुके दो शातिर चोरों को बाँदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। उनके पास से 9 अदद बैटरियां व एक मेक्समो पिकअप बरामद हुई।
रविवार को पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में रोकथाम अपराध तलाश अभियान जारी था, कि मुखबिर ने चोरी की गई बैटरियों को बेचने के लिए जाने की सूचना दी , जिस पर फुर्ती दिखाते हुए पुलिस ने बाँदा के खूंटी चौराहा से एक मेक्समो पिकअप को धर दबोचा, जिसमें अजय द्विवेदी पुत्र रामकृपाल द्विवेदी निवासी गोधनी थाना तिंदवारी हाल मुकाम कालूकुआ बाँदा व तौशीक पुत्र तौफीक निवासी तेरही मोड़ सिकंदर पुर तिंदवारी को गिरिफ्तार किया जो विभिन्न स्थानों से अलग अलग वाहनों की चोरी की गई 9 बैटरियों को लेकर बेचने जा रहे थे , पुलिस ने सख्ती बरती तो कुबूल करते हुए वर्षो से अपने इस चोरी जैसे गलत काम को अपना मुख्य व्यवसाय बताया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में राजेन्द्र प्रसाद यादव प्रभारी चौकी खाई पार, कांस्टेबल बबलू, प्रतीक व कृष्ण कुमार मुंख्य रूप से शामिल रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours