एनसीएल एवं कोल इंडिया डायरेक्टर को किया तलब,,,,!*
 
 एनसीएल कर्मियों के बच्चों को पटना स्थित एक मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के एवज में 30-30 35-35 लाख रुपए वसूली करने वाले एनसीएल दुद्धी चूआ परियोजना में पदस्थ मनोज कुमार गुप्ता के विरूद्ध हुई शिकायत पर पुलिस कप्तान के निर्देशन में चल रही जांच को लेकर पुलिस ने एनसीएल के आला अधिकारियों को तलब किया है,,,,!

 वही फरियादियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं बताया जाता है कि एनसील कर्मियों से ठगी कर करोड़ों रुपए डकारने वाले फाइनेंस मैनेजर मनोज कुमार द्वारा मोटी रकम लेने के बाद अपने सहयोगी सत्यजीत सिंह "चीकू" द्वारा लगातार धमकियां दी जाती रही,,, कि पुलिस से शिकायत करोगे तो जान से धो बैठोगे,,,,?
 लिहाजा मामला अटका रहा अंततः तीन फरियादी रवि गोयल महेंद्र प्रसाद एवम् राजाराम चतुर्वेदी ने पुलिस कप्तान सिंगरौली से गुहार लगाई थी,
उसके बाद जांच पड़ताल शुरू हो गई है ।

तत्संबंध में विन्ध्य नगर टीआई संतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है, मनोज कुमार के संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं परियोजना प्रबंधन तथा एनसीएल हेड क्वार्टर को मामले की जानकारी देते हुए पक्ष रखने को कहा गया है,
करीब एक पखवाड़े बीत गए न तो फरियादी का बयान आया है ना ही वरिष्ठ अधिकारियों ने इस संबंध में कोई पक्ष रखा है।

 फिलहाल फरियादियों से ठगी के संबंध में मौजूद कागजात मंगा लिए गए हैं, शीघ्र ही कार्रवाई पूरी की जाएगी ,,,!
उधर मुख्य आरोपी सत्यजीत सिंह चीकू एवं विनोद कुमार को नजदीकी से जाने वाले पूरा ब्यौरा डेटा करोड़ो कि ठगी का मामले  पुलिस शौंप दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours