जनपद बाँदा से खबर


जिला अस्पताल में गुटखा खाकर आने वाले तीमारदारों व मरीज की खैर नही है, तलाशी के दौरान गुटखा पाये जाने पर उसे दो सौ का जुर्माना
वसूला जायेगा। यह धनराशि ट्रेजरी में जमा की जाएगी। गुटखा पर रोक लगाने के लिए पोस्टर और बैनर लगाये जाएंगे ,इसके अलावा सुरक्षा को और
कड़ा किया जा रहा है। चार सदस्यीय उड़न दस्ते का गठन किया गया है जो हर गतिविधि पर नजर रखेगा ,राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के
तहत जिला अस्पताल परिसर व ट्रामा किया गया। सीएमएस डॉक्टर किशोरी सेंटर को धूम्रपान रहित क्षेत्र घोषित लाल ने बताया की 1 अगस्त से जिला
अस्पताल में गुटखा खाकर आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा,किसी भी तीमारदार य मरीज को गुटखा खाकर अस्पताल के अन्दर
नहीं आने दिया जायेगा। अगर गुटखा खाकर जो भी व्यक्ति आया उसके 200 रुपए जुर्माना वसूल किया जाएगा ,उड़नदस्ता टीम में लवलेश कुमार,
रितेश कुमार, प्रदीप शुक्ला, रमेश रहेंगे। यह आने जाने वाले पर निगाह रखेंगे।

रिपोर्टर :- ब्रजेश अवस्थी संजय
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours