बांगरमऊ उन्नाव नगर पालिका परिषद के
पदेन सदस्य के रूप में आज भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने शपथ ग्रहण की।
पालिका परिषद में पदेन सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने आए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने कभी भी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया और न ही कभी जात- धर्म के आधार पर काम किया है। उन्होंने पार्टी का नारा "सबका साथ सबका विकास" पर कार्य करने की बात कही। सांसद ने नगर पालिका परिषद बांगरमऊ के अध्यक्ष इजहार खाँ के बारे में कहा कि उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और जीतकर चेयरमैन हो गए अब वह सभी के चेयरमैन हैं इसलिए सभी का कार्य भी करेंगे।
संबोधन के पहले चेयरमैन इजहार खां गुड्डू ने सांसद को मुकुट पहनाकर अंग वस्त्र भेंट किया उसके बाद पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार मिश्र ने प्रतीक चिन्ह के साथ-साथ अंग वस्त्र भी भेंट किया। इसके बाद पालिका के अवर अभियंता पंकज पटेल, प्रधान लिपिक शिवलाल सिंह, लिपिक रविंद्र बाबू के साथ-साथ सभी सभासदों ने उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम का संचालन फजलुर्रहमान ने किया। इस मौके पर पालिका की जलकर की अवर अभियंता प्रियंका कटियार, सांसद के क्षेत्रीय प्रतिनिधि शिवबली ,नीरज गुप्ता, पुनीत गुप्ता, इसरार खान, मोहम्मद सिराज, सलमान अहमद, मोहम्मद आफाक, राशिद हुसैन, रामू गुप्ता, इमरान, अतीक खां, खलील अहमद, अनिल कुमार लोधी, नीरज गौतम, मंगल, उमाशंकर यादव, आनंद अर्कवंशी , सिद्धू मिश्रा, राम शंकर ठेकेदार, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर मोहित मिश्रा उन्नाव

Post A Comment:
0 comments so far,add yours