बाँदा जिला रिपोर्टर ब्रजेश अवस्थी संजय की रिपोर्ट
शादी में शामिल होने आये सीओ के पुत्रों से गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पारिवारिक लोगों ने शराब पीकर लाठी डंडो से जमकर पिटाई कर दी , माँ के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले, माँ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तिंदवरी थाना क्षेत्र के आबादी गांव में गुरुवार को सूरजपाल चौधरी के लड़की की शादी में शामिल होने आए सीओ के पुत्रों से गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पर पारिवारिक लोगों ने लाठी डंडो से जमकर पिटाई कर दी, माँ के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
थाना क्षेत्र के आबादी गांव निवासी संतोष कुमारी पत्नी राजाराम वर्तमान निवासी सीतापुर ( पति राजाराम चौधरी सीतापुर में सीओ पद पर तैनात हैं ) ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने दोनों बेटों राहुल और मनोज के साथ गांव में मौसी सास की लड़की की शादी में शामिल होने आई थी , शाम को लगभग नौ बजे जैसे मेरे बेटे राहुल ने कार को खड़ी करने लगा तभी मेरे जेठ रामआसरे के बेटे बउवा उर्फ सतेंद्र से बेटे राहुल के बीच झगड़ा हो गया, बउवा उर्फ सतेंद्र अपने घर जा कर अपने पिता रामआसरे पुत्र परसन, सुरेश व राजू पुत्रगण रामआसरे सभी लाठी डंडो से लैस होकर मेरे घर के अंदर घुसकर मेरे बेटे राहुल (23)व मनोज (21) को पीटकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया , मेरे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग निकले।
इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि संतोष कुमारी पत्नी राजाराम चौधरी की तहरीर पर सुरेश व राजू पुत्रगण रामआसरे एवं रामआसरे पुत्र परसन के खिलाफ धारा 452, 325, 504, 506 व 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, गिरफ्तारी जल्द होगी।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours