छात्र छात्राओं से अलग अलग मिलकर क़ानून के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा मनचलों को हिदायत भी दी गयी ।
सौरिख,पुलिस की एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा आज विभिन्न जगहों में जाकर तथा कोचिंग सेंटर के वाहर छात्र छात्राओं से अलग अलग मिलकर क़ानून के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा मनचलों को हिदायत भी दी गयी । पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाये जा रहे एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम से मनचलों में दहशत है।
रविवार को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने एण्टी रोमियों स्क्वाड टीम प्रभारी अभिषेक शुक्ला व उपनिरीक्षक प्रीती व महिला कांस्टेबल के साथ नगर में अभियान चलाकर मनचलों को चेतावनी दी गयी, एवं एकत्र कर नौजवानों को कानून के बारे में जानकारी दी गयी । बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में चलाये जा रहे महिला हेल्प लाइन नंबर, पावर एंजल आदि के बारे में जानकारी दी गयी। उपनिरीक्षक प्रीती ने बालिकाओं व महिलाओं को मनचलों से न डरने की हिदायत देते हुए कहा कि मनचलों की तुरंत शिकायत पुलिस या महिला हेल्पलाइन को करे। इसके बाद पुलिस की एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा नगर के मुख्य बाजार में, सदर बाजार व थाने वाली गली में बिना किसी वजह से इधर उधर घूम रहे मनचलों को जमकर हड़काया गया । थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि नगर में प्रतिदिन एण्टी रोमियों स्क्वाड टीम द्वारा अभियान चलाकर महिलाओं को जानकरी दी जा रही है। स्कूलों के आसपास छात्राओं को कानून एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। विदित हो सौरिख नगर में क्षेत्र में एण्टी रोमियों स्क्वाड टीम प्रभारी अभिषेक शुक्ला द्वारा प्रतिदिन चलाये जा रहे अभियान से नगर व आसपास के मनचलों में दहशत व्याप्त है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours