बाँदा ब्यूरो

बांदा कानपुर मुख्य मार्ग में जनपद फतेहपुर के लालौली से लेकर चिल्ला यमुना पुल तक के दुर्दशाग्रस्त मार्ग को बनवाए जाने का मुद्दा लोकसभा में गूंजा जब बांदा चित्रकूट के सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने उक्त मामले को उठाते हुए इसे शीघ्र बनाए जाने की मांग रखी श्री मिश्र ने उक्त दुर्दशाग्रस्त मार्ग का मामला उठाते हुए आज लोकसभा में कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र बांदा के बॉर्डर पर ललौली के पास महत्वपूर्ण मार्ग है जो अपने बांदा से कानपुर तक जाता है और अपने बांदा कानपुर फतेहपुर के लिए महत्वपूर्ण है जो मध्यप्रदेश को जोड़ता है बहुत ही व्यस्त मार्ग है जो 4 किलोमीटर बहुत ही खराब है लगभग 5 वर्ष से दुर्दशाग्रस्त है और हम लोग मांग करते रहे हैं जिसमें पिछली सरकार ने तो ध्यान ही नहीं दिया  श्री मिश्र ने  लोकसभा अध्यक्ष को बताते हुए मांग की जब तक यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग में ना जुड़ पाए तब तक राज्य सरकार से बात करके तत्काल बनवाया जाए जिससे आमजन की एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान किया जा सके उक्त जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने दी


रिपोर्टर :- ब्रजेश अवस्थी संजय
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours