लिकेश खुँटे  30 सितम्बर 18

34वां चक्रधर समारोह दौरान आयोजित महिला कबड्डी वर्ग में शामिल होने वाली रायगढ़ पुलिस की महिला कबड्डी टीम के खिलाडियों को आज दिनांक 29.09.18 को पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा द्वारा अपने कक्ष में प्रतियोगिता दौरान जीती गई राशि 15,000 रूपये नगद एवं विजेता शील्ड देकर पुरूस्कृत किया गया। महिला कबड्डी टीम की कप्तान चमेली सारथी ने भी अपना बेस्ट रेडर का व्यक्तिगत पुरूस्कार राशि 1100 रूपये एवं शील्ड भी पुलिस अधीक्षक महोदय से प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये टीम के खिलाडियों को बधाई दिये। इस दौरान रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खूंटे, टीम की अन्य खिलाडी महिला आरक्षक आशा सिदार, गौरी सिदार, सरोजनी गोंड, किशोरी चौहान, असिन्ता एक्का, अनिता बेक, सुनिता लकड़ा एवं महिला प्रधान आरक्षक रेणु मंडावी उपस्थित थी।

            लिकेश खुँटे रिपोर्टर
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours