तौफीक फारुकी रिपोर्टर फर्रुखाबाद

कायमगंज फर्रूखाबाद। अवैध कब्जा किये जाने के विरोध में फायरिंग व हमला किये जाने से मां सहित दंपति घायल हो गये। कोतवाली कायमगंज के ग्राम पपडी में चंदा आदि लोग विवादित जमीन पर निर्माण कर रहे थे। जिसका विरोध किये जाने पर उन्होने अवैध शस्त्रों से कई फायर किये व धारदार हथियार से हमला किया। हमले में 45 वर्षीय इरशाद, उसकी पत्नी सीमा उर्फ शमा परवीन एवं 70 वर्षीय मां इस्लामी बेगम घायल हो गई। सूचना मिलने पर कस्वा चौकी इंचार्ज बलराज भाटी ने घायलों को सीएचसी कायमगंज पहुंचाया।

डा0 तसलीम अहमद ने घायलों को लोहिया अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। इरशाद ने बताया कि विरोधी मेरी पुस्तैनी जमीन पर जबरन अवैध निर्माण कर रहे थे। चंदा ने मुन्ने खां की पत्नी नजमा बेगम से मेरी 4 बीघा जमीन का अवैध रूप से बैनामा करा लिया था। जिसका मैने अदालत में मुकदमा कर दिया है। इरशाद ने बताया कि फायरिंग में उसके हाथ में छर्रे लगे। पत्नी व मां के सिर पर कुल्हाडी से हमला किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours