रिपोर्टर दिलीप कुमार

 कन्नौज में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का काफी अर्से बाद चला फैक्ट्री पर डंडा बीचो बीच बस्ती में चल रही अवैध रूप से  सोनपापड़ी की फैक्ट्री में आज जन शिकायत पर मिली सूचना के बाद भट्टी से संचालित एक सोनपापड़ी प्लांट बन्द करवा दिया। प्लांट शहर के बीच बस्ती में चल रहा था जहां से दिन भर भट्टी पर सोन पापड़ी बनती थी। जिससे पड़ोसियों से लेकर पूरी बस्ती के लोग बहुत परेशान थे उपजिलाधिकारी की जांच के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मौके पर जाकर प्लांट को बन्द कराया।

वीओ - कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बजरिया मोहल्ले में विपिन गुप्ता अपने घर मे सोन पापड़ी का प्लांट लगा रखा था। प्लांट की दो बड़ी भट्टियों में वह कोयले और लकड़ी का इस्तेमाल करता था। जिससे दिन भर उठने वाला तेज धुआं से पड़ोसी और बस्ती में रहने वालों की मुसीबत बना हुआ था। कई लोग धुएं के कारण सांस के मरीज हो गये। इलाकाई लोगो के बार बार कहने के बाद भी जब विपिन गुप्ता ने भट्टियां नही हटाईं तो स्थानीय लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इसकी शिकायत कर दी। प्रदूषण बोर्ड ने जांच के बाद फैक्ट्री को गलत तरीके से चलता पाया गया तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने  उप जिलाधिकारी के आदेश पर  भट्टी को बन्द कराया  और  साथ ही  बिजली विभाग के  एसडीओ ने  फैक्ट्री में विद्युत आपूर्ति का  भी  बंद कराया और साथ ही  बंद रखने के आदेश जारी कर दिये।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours