बाँदा में कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चौथा दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ जिसमें कुलाधिपति व उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने बाँदा पहुँच कर कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय में इस वर्ष पास हुए छात्रों को उपाधि देकर सम्मानित किया  |


 अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाँदा में दीक्षांत समारोह संपन्न कराने पहुँचे कुलाधिपति रामनाईक ने बाँदा कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय की तारीफ करते हुऐ छात्रों और विश्व विद्यालय में रिसर्च और अध्यापन कार्य देख रहे कृषि बैज्ञानिकों से बुन्देलखण्ड की जलवायु के अनुसार यहाँ की प्रकृति को देखते हुए अपने शोध करने की बात कही |
बीओ:-बसपा सरकार में बने देश के जानेमाने विश्व विद्यालय में शुमार बाँदा कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्व विद्यालय का यह चौथा दीक्षांत समारोह था जो आज कुलाधिपति रामनाईक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जहाँ इस विश्वविद्यालय से पास हुए छात्रों को कुलाधिपति सहित कुलपति ने मानद उपाधि दे कर सम्मानित किया कार्यक्रम के दौरान पूरी यूनिवर्सटी छावनी में रही तब्दील राज्यपाल रामनाईक ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पहले तीन य चार सालों में दीक्षांत समारोह होते थे लेकिन अब सभी विश्वविद्यालय हर साल दीक्षांत समारोह पूरा कर रहे है बाँदा का कृषि विश्वविद्यालय अभी छोटा जरूर है लेकिन इतने कम समय में जो उपलब्धियां हांसिल की है वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है वही कानून ब्यवस्था पर बोलते हुए राज्यपाल ने पहले की सरकार और योगी की सरकार में काफी सुधार होने की बात की!! शिवकांत अवस्थी
 ब्यूरो चीफ
क्राइम 18न्यूज़
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours