रिपोर्ट दिनेश सिंह कुशवाहा/चित्रकूट
पुलिस की लगातार कॉम्बिंग के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं, लगातार जंगलो की ख़ाक छानने का नतीजा है की खाकी को जल्दी जल्दी २ बड़े डकैत मुठभेड़ के दौरान पुलिस गिरफ्त में आये थे जिसके बाद आज फिर जिला पुलिस की कॉम्बिंग और मुखबिर की सूचना से जंगलो पर सटीक जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जंगलो पर देर रात घेराव किया और साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत दस्यु बबुली कोल के शातिर साथी 25 हज़ार के इनामिया डकैत मुनवा कोल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया हैं साथ ही डकैत के पास से भारी मात्रा में फायर पावर भी बरामद हुआ हैं, वहीँ जंगल की आड़ में बाकि गैंग भाग पाने में सफल रहा. पुलिस की लगातार कॉम्बिंग दस्यु बबुली कोल को बेहद कमज़ोर करती जा रही है पुलिस की माने तो यह तकनीकी डकैतों के मैन पावर को कम कर गैंग को कमज़ोर कर रही है और इसी तकनीकी से जल्द जंगल के आक़ा दस्यु बबुली तक पहुंचने में पुलिस के लिए सहयोगी साबित होगी.
वी/ओ- मानिकपुर अंतर्गत पाठा के जंगलों में सक्रिय साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी अंतरराज्यीय दस्यु सरगना बबुली कोल गैंग व पुलिस के बीच मंगलवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास गांवों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बबुली गैंग के शातिर २५ हज़ार के इनामी डकैत मुनुवा कोल को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकी घने जंगलो के साये में छुपकर भाग निकले। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि यूपी व एमपी पुलिस की तरफ से साढ़े पांच लाख रुपये इनामी दस्यु बबली कोल गैंग के गोपीपुर जंगल में होने की सटीक सूचना पर घेराबंदी की गई। आधा घण्टा तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई। मारकुंडी थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार तिवारी व मानिकपुर प्रभारी निरीक्षक केपी दुबे की टीमों ने तकरीबन आधा घण्टे तक डकैतों से मोर्चा लिया। इस दौरान दस्यु बबुली कोल घने जंगल और पहाड़ का फायदा उठा कर भाग निकला। इस बीच करीब दो वर्षों से सक्रिय गैंग का हार्ड कोर सदस्य 25 हजार के इनामी मुनुवा उर्फ गिदुराहू को पुलिस ने पकड़ने मे कामयाबी हासिल की। मुनुवा पर चित्रकूट जनपद के कई थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि पिछले वर्ष निही चरैया मे हुई दस्यु बबुली कोल गैंग से मुठभेड़ में मुनुवा ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस ने कई असलहे व कारतूस भी बरामद किए हैं।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours