सेवा में ,
          पुलिस अधीक्षक
         बांदा उत्तर प्रदेश
विषय - मेरे पत्रकार भाई डीएस            सोनी की हत्या मामले में कोई कार्यवाही ना होने व  हत्यारोपीओं से पुलिस मिलीभगत होने के संबंध में
महोदय,
           निवेदन है कि प्रार्थी रामदीन पुत्र स्वर्गीय श्री मुरलिया निवासी शास्त्री नगर रामलीला रोड अतर्रा बांदा आपको अवगत कराना है कि दिनांक 23.09. 2018 को दिन रविवार को लगभग 5:40 बजे साय 'देवी शंकर पुत्र स्वर्गीय श्री मुरलिया प्रधानाचार्य नेहरू कॉन्वेंट स्कूल अतर्रा बांदा पत्रकार व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन आयोग के मंडल अध्यक्ष थे, को नरैनी रोड अतर्रा बांदा साड़ी संसार के सामने बीच बाजार में गोली मार दी गई और कानपुर रीजेंसी हॉस्पिटल में 26/9 /2018 सायम उनकी मृत्यु हो गई जिससे थाना अतर्रा में मुकदमा अपराध संख्या 174 / 2018 नामजद हुआ लेकिन स्थानीय पुलिस की मिलीभगत होने के कारण आरोपी खुलेआम
         आज दिनांक 4.10.2018 को मुझे  विश्वस्त सूत्रों  से पता चला है कि अतर्रा के दो पत्रकार सीओ व अतर्रा कोतवाल के ऊपर दबाव बनाए हैं वहीं बीजेपी कद्दावर नेता भी जिले के उच्च अधिकारियों पर बराबर दबाव बनाए हुए हैं जिससे अपराधियों के ऊपर पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रही है मेरे व मेरे परिवार को प्रशासन से ही खतरा समझ में आने लगा है प्रशासन किसी प्रकार की जालसाजी कर झूठी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजना वह मेरी वह मेरे परिवार के लोगों की हत्या करा देने की साजिश रची जा रही है पुलिस प्रशासन अभी तक पूरी तरह से निष्क्रिय है
          यह भी अवगत कराना है कि मृतक के दो बच्चे व दो बच्चियां हैं जो अभी तक अविवाहित हैं वह इन का भरण पोषण व बच्चियों को शादी है तू धन मुहैया कराना अति आवश्यक है जिससे उनका विवाह  सुचारू रूप से संपन्न हो सके आज तक किसी भी प्रकार की  कार्यवाही नहीं की गई । इस घटना से मैं और मेरा परिवार पूरी तरह से डरा हुआ है वह पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रहा है मेरे परिवार की हत्या यह सब मिलकर कर सकते हैं क्योंकि हत्यारों की पकड़ बहुत ऊंची है उच्चाधिकारियों व समाजसेवी संगठनों से मेरी मांग है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए वह मेरे परिवार की रक्षा की जाए  प्रार्थी निम्नलिखित मांग करता है
1. जल्द ही नामजद अपराधियों को जेल भेजा जाए
2. मेरे परिवार की सुरक्षा बढ़ाई  जाए
3. मेरी परिवार को शस्त्र लाइसेंस दिलवाई जाए जिससे कोई अनहोनी ना हो सके
4. मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाए
5. एक बच्चे को नौकरी दिलाई जाए
         अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी की उपर्युक्त मांगे स्वीकार की जाए अन्यथा की स्थिति में मैं और मेरा 12 लोगों का परिवार दिनांक 13 /10/ 2018 से आमरण अनशन करेगा और आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएगा  जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
 नोट- पिछड़ा वर्ग में सुनार जाति में जन्म लेना हमारा दुर्भाग्य
पत्र                                 प्रेषित- 1,जिलाधिकारी               ‌ ‌‌   2,पुलिस अधीक्षक                     3,उप महा निरीक्षक         4,मंडलायुक्त
  दिनांक.04.10.2018        
             प्रार्थी
         रामदीन पुत्र             स्वर्गीय मुरलिया शास्त्री नगर रामलीला रोड अतर्रा बांदा 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours