ब्रेकिंग न्यूज लिकेश खुँटे रिपोर्टर रायगढ़
भीम सैनिक छ ग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े  जी , प्रदेश उपाध्यक्ष दारीकान्त बौद्ध जी ,  रायगढ़ जिला अध्यक्ष दिनेश कठौतिया व  भीम सैनिक छ ग की विशेष कमांडो राजकुमार कठौतिया के साथ दिनांक 28-9-2018 को भीम आर्मी संस्थापक एड. चंद्रशेखर आजाद व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह जी एवं सभी कर्मठ सैनिकों को यूपी कोसंबी के बुद्धविहार में मुलाकात किया । मुलाकात के दौरान भीम आर्मी संस्थापक ने भीम सैनिक छ ग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े को छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी युवाओं को संगठन में जोड़कर मूलनिवासियों के साथ  हो रहे अन्याय अत्याचार को रोकने के लिये संगठित होकर अपने हक और अधिकार के लिये एकजुट होकर लड़ाई लड़ने को कहा।भीम सैनिक छ ग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े व प्रदेश उपाध्यक्ष दारीकान्त बौद्ध रायगढ़ जिला अध्यक्ष दिनेश कठौतिया व राजकुमार कठौतिया  को दिनांक 30-9-2018 दिन रविवार को रायगढ़ रेलवे स्टेशन में । बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष दिलीप कुर्रे , सारंगढ़ ब्लाक अध्यक्ष  प्रवीण मल्होत्रा , रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल बसंत व रायगढ़ जिला के सभी जांबाज कमांडो ने फूलों की माला पहनाकर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकरजी का जयकारा लगाकर स्वागत किया । रायगढ़ रेलवे स्टेशन से  सर्वप्रथम रायगढ़ के बुद्धविहार में जाकर बुद्धवन्दना कर चक्रधर नगर कलेक्टोरेट के पास विश्वरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण कर रायगढ़ जिला के सभी युवाओं को संगठन के कार्य को जिला के सभी ब्लाक के युवाओं को संगठन में जोड़ने को निर्देश कर अपील किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours